ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली हार के बावजूद लगता है कांग्रेस ने कोई सबक नहीं लिया है। कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश अध्यक्ष पद पर करण महारा, नेता प्रतिपक्ष पर यशपाल आर्य व उपनेता प्रतिपक्ष पर भुवन कापड़ी की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस में एक बार फिर हलचल मचने के आसार हैं। दरअसल, इन बदलावों में गढ़वाल की जहां पूरी तरह से पार्टी ने उपेक्षा की है तो कुमाऊं के हिस्से सारे अहम पद आये है। ऐसे में सोशल मीडिया में भी इसे लेकर बहस तेज हो गयी है। लोगों ने इसे लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी में क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से इस गणित पर हर कोई सवाल उठा रहा है।

Ad

By amit

You missed