ख़बर शेयर करें -

Dehradoon. पुष्कर सिंह धामी को जनता का सीएम यूं ही नहीं कहा जाता। ukssc घोटाले से लेकर विधानसभा में नियुक्ति प्रकरण में जिस अंदाज में सीएम धामी ने अपनी कार्यप्रणाली से जनता को रूबरू कराया है उससे आमजन का विश्वास भाजपा सरकार में बढ़ा है। पीएम मोदी के न खाऊंगा, न खाने दूंगा के सूत्र वाक्य को सीएम उत्त्तराखण्ड में चरितार्थ करने का काम कर रहे हैं।

वहीं, आज जनता के सीएम की कुछ तस्वीरें कुमाऊं से सामने आई है जिसमे वे बगैर किसी सुरक्षा आदि के न केवल मॉर्निंग वाक करते नजर आए बल्कि जनता से भी मिले। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्राकृतिक सौंदर्य एवं शुद्ध वातावरण के मध्य गरुड़ (बागेश्वर) में योग करने के पश्चात प्रातः काल भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों का स्नेह प्राप्त हुआ।

Ad

By amit

You missed