ख़बर शेयर करें -

…जब सीएम ने खाया दून अस्पताल की कैंटीन में खाना तो लोग बोले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सभी विभागों में जाकर मरीजों का हाल चाल जाना और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए

 

इसके बाद मुख्यमंत्री अस्पताल की कैंटीन में पहुँचे और एक आम इंसान की तरह मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच बैठकर अस्पताल के भोजन का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोग भी बेहद खुश नजर आए। मुख्यमंत्री की इस सादगी और सहृदयता की चर्चा सीएम के जाने के बाद भी अस्पताल में होती रही।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहां है की स्वास्थ्य सेवाएं आम व्यक्ति से जुड़ी हुई हैं और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार समस्त प्रकार के साधन संसाधन देने के लिए भी सदैव तैयार है।

By amit