ख़बर शेयर करें -

Dehradoon. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन चंद पिरशाली पूत्र श्री चन्द्र दत्त लेन नम्बर 4D अमन विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाने आकर तहरीर दी कि आज दिनांक 2/2/22 को 16:00 बजे भाजपा के 20-25 कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के लाडपुर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में घुसकर पार्टी के झंडे फेंक कर अपने झंडे लगाने का प्रयास किया गया। मेरे द्वारा मना करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेरे साथ कॉलर पकड़ कर खींचकर मारपीट कर गंदी गालियां दी। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad

By amit

You missed