ख़बर शेयर करें -

*जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में स्थित ब्रिटेनिया कंपनी में लगी भीषण आग, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।*

आज दिनाँक 28 अगस्त 2022 रात्रि लगभग 01:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रुद्रपुर में ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक श्री बालम सिंह बजेली के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा फायर सर्विस व जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भीषण आग पर काबू पाया जा रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नही है।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. निरीक्षक बालम सिंह बजेली
2. का0 इंद्रनाथ
3. का0 प्रकाश मेहता
4. का0 सतीश पांडे
5. का0 चंदन मेहता
6. का0 चा0 अमित मिश्रा

 

 

Ad

By amit

You missed