ख़बर शेयर करें -

देहरादून में लहरा रहा भगवा, फिर 10 में से 9 पर जीत

Dehradoon. जिले के मतदाताओं ने एक बार फिर भगवा पर भरोसा जताया है। 2017 कि तरह ही इस बार भाजपा की झोली में जिले की 10 में से 9 सीट आयी हैं। अब तक आये नतीजों में भगवा पूरे जिले में राज कर रहा है केवल एक चकराता सीट पर कांग्रेस हमेशा की तरह जीत पाई है। इस बार के नतीजे हूबहू 2017 की कॉपी दिख रहे हैं। केवल धरमपुर और सहसपुर सीट पर भाजपा को संघर्ष करना पड़ा। बाकी सीट पर भाजपा आसानी से जीत गयी। यहां यह भी बता दें कि बाकी 7 सीट पर मार्जिन भी बड़ा रहा है। आपको बता दें कि नतीजों से पहले जहां जिले में बराबर का मुकाबला होने की उम्मीद थी तो नतीजों ने सब कुछ पलट दिया।

Ad

By amit

You missed