ख़बर शेयर करें -

आगामी होली त्यौहारों के मध्यनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून श्री सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल श्री आर एस रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय तिवारी ने अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विकासनगर बाजार का निरीक्षण किया गया तथा सन्देह के आधार गुजिया , मावा, मिल्ककेक, कलाकंद के 07 नमूने जॉच हेतु लिए गए। इधर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा श्री आर एस रावत के नेतृत्व में सूचना के आधार पर सरफराज व्यक्ति के मेहू माफी के आवास पर पुलिस के साथ गई, परंतु उनके द्वारा गेट नहीं खोला गया। इस बीच महिला के द्वारा लगभग एक घंटे बाद गेट खोलकर आपत्ति स्थिति में आई जिससे टीम के समस्त लोग छट गए, इसी का फायदा उठाकर वे लोग गेट बंद कर ताला लगाकर भग गए। इस सम्बन्ध में टीम के द्वारा सरफराज एवं अन्य के विरुद्ध थाना पटेलनगर मै तहरीर दी गई है। उक्त अभियान में देहरादून खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी आदि मौजूद थे। उक्त अभियान सम्पूर्ण जनपद देहरादून में लगातार जारी रहेगा।

Ad

By amit