Month: April 2022

धामी सरकार ने आईएएस अफसरों के फिर किये transfer,पढ़िए लिस्ट

धामी सरकार ने एक बार फिर बड़ी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। देहरादून का नगर आयुक्त मनुज गोयल को बनाया गया है।

बिजली संकट पर नाराज हुए सीएम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की बैठक बैठक ली। राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को…

धामी के लिए गहतोड़ी का त्याग, इस्तीफा दे दिया

चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफ़ा देहरादून 21 अप्रैल| चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज…

सीएम धामी ने ‘रिजल्ट आरिऐंटेड’ ऑफिसर्स पर खेला दांव

*सीएम धामी ने ‘रिजल्ट आरिऐंटेड’ ऑफिसर्स पर खेला दांव* *मुख्यमंत्री सचिवालय से एसयीएस आनन्दवर्धन् की छुट्टी, आईपीएस अभिवन का प्रमोशन, मीनाक्षी सुंदरम पर जताया भरोसा* *दायित्व आवंटन में महिला अधिकारियों…

सीएम धामी ने फेंटे सीनियर ias, पंकज पांडेय की स्वास्थ्य से छुट्टी

देहरादून। सीएम ने बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस के तबादले किये हैं। स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय की छुट्टी कर दी गयी है। और भी कई अफसर बदले गए हैं।

राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर महादेव की स्थापना

* राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर महादेव की स्थापना* *उत्तराखंड की ख़ुशहाली की कामना के साथ शिवलिंग स्थापित* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सपत्नीक मंगलवार को राजभवन के परिसर…

दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया

उत्तराखण्ड के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया।…

मुख्यमंत्री ने सुनी जन की बात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की, सभी ने…

कैलाश खेर ने की धामी से भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं…

मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो: सीएम

*मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो: सीएम* *गर्मियों मे पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए* *एसडीआरएफ को और मजबूत किया जाए* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

डॉ निधि केस में फजीहत झेल रहे पाण्डेय जी पर अबकि काऊ बिफरे, बोले-आप तो छुट्टी लेकर भाग जाते हो…

देहरादून। डॉक्टर निधि उनियाल के मामले में लगातार फजीहत झेल रहे स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडेय आज विधायक उमेश शर्मा काऊ के निशाने पर आ गए। दरअसल, आज रायपुर विधायक…

स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर एवं चाणक्य डिफेंस कॉलेज देहरादून को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिया गया ईट राइट इंडिया कार्यक्रम के तहत ईट राइट कैंपस सर्टिफिकेशन award

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पीसी जोशी द्वारा बताया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित किए जाने हेतु…

उत्तराखंड एसटीएफ की सबसे बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर यशपाल तोमर की 153 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति कुर्क

देहरादून। अपराधियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस की एसटीएफ की सबसे बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर की 153 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति कुर्क। उत्तराखंड एसटीएफ ने गैंगेस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ बड़ी…

हरकत में mdda::: दो बार मे आर्किटेक्ट ने आपत्ति नहीं की दूर तो पत्रावली होगी निरस्त

देहरादून। mdda उपाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार संत द्वारा आज प्राधिकरण कार्यालय में मानचित्र स्वीकृति प्रणाली से एवं विभिन्न पत्रावलियों की वर्तमान स्थिति से संबंधित समीक्षा बैठक की गयी जिसमें उपाध्यक्ष…

प्रदेश भर में स्वास्थ्य मेले की धूम, देहरादून के रायपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) प्रदेशभर में प्रत्येक ब्लाक पर स्वास्थ्य मेलों की धूम है। आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, और विधायक…

देहरादून के इस सरकारी स्कूल का क्रेज देखिए, प्राइवेट स्कूल के छात्र भी ले रहे प्राथमिक विंग में दाखिला

देहरादून। यूं तो देहरादून स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है लेकिन यह ख्याति केवल अंग्रेजी स्कूलों के बूते बनी थी।…

विरासत में वडालियों की धूम

वडाली ब्रदर्स की प्रस्तुतियों ने विरासत में आय हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया युवा वायलिन वादक संतोष कुमार नाहर ने शास्त्रीय संगीत ’हिंदुस्तानी शैली’ पर अपनी प्रस्तुति दी विरासत…

पंजाबी महासभा ने विधायकों को किया सम्मानित

उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून इकाई को ओर से आज बैसाखी पर्व पर आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा चुनाव 2022 में विजयी हुए पंजाबी समाज के विधायकों का सम्मान समारोह में…

कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक पर सीएम धामी की नजरें टेढ़ी, शासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

जवाब के लिए दिया 15 दिन का समय* *निदेशक को जांच में पाया गया निर्माण कार्यों में अनियमितता और हीलाहवाली का दोषी* *पाखरो में टाइगर सफारी के नाम पर किया…

पंचायत मंत्री महाराज का ऐतिहासिक निर्णय अब ब्लाक प्रमुख लिख सकेंगे एसीआर

*पंचायतों को सशक्त करने के लिए हाई पावर कमेटी के गठन की घोषणा* *राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में किया जाएगा विकसित* *देहरादून* प्रदेश…

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें